कनिष्ठ सहायक क्या होता है – कनिष्ठ सहायक कैसे बने, योग्यता, सैलरी

कनिष्ठ सहायक क्या है, कनिष्ठ सहायक कैसे बने, कनिष्ठ सहायक की सैलरी, कनिष्ठ सहायक की योग्यता, कनिष्ठ सहायक का कार्य क्या होता है

हमारे देश में रोजगार को लेकर युवा वर्ग हमेशा ही नए नए पदो की भर्ती आने का इंतजार करते रहते है। ऐसे में अभी एक ऐसे ही पद कनिष्ठ सहायक के बारे में बहुत लोगो द्वारा पूछा जा रहा है। हर तरह की संस्था चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट हर जगह कनिष्ठ सहायक की आवश्यकता देखी जा सकती है। ऐसे में आए दिन यह भी लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

कनिष्ठ सहायक क्या होता है

कनिष्ठ सहायक संस्था में होने वाले हर तरह के कामों में सहायता करता है। बहुत लोग इसको पूरी विस्तार से इसके बारे जानना चाहते है। आज हम अपने इस आर्टिकल द्वारा कनिष्ठ सहायक क्या होता है, कनिष्ठ सहायक कैसे बने, योग्यता, सैलरी और कार्य के बारे में विस्तार से बताने वाले है, आगे जरूर पढ़े।

कनिष्ठ सहायक क्या होता है

कनिष्ठ सहायक की नियुक्ति सरकारी कार्यालय या प्राइवेट कार्यालय में होती हैं। कनिष्ठ सहायक को कार्यालय में हर तरह के कार्य करने होते है जहा भी सहायता ही आवश्यकता होती है। कनिष्ठ सहायक के पद पर काम करने वाले अपने से उच्च अधिकारी के कार्यों में उनकी सहायता करना उनका मुख्य कार्य हैं। इन्हे अपने उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए कार्य निर्देशों को पूरा करना होता है।

कनिष्ठ सहायक कैसे बने

सबसे पहले कनिष्ठ सहायक बनने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान, स्कूल या कॉलेज से 12th या ग्रेजुशन की पढ़ाई पूरी करनी होगी। 12th या ग्रेजुशन करने के बाद ही आप कनिष्ठ सहायक के पद के लिए आवेदन के लिए योग्य हो सकते है। इसके अलावा जिसे भी कनिष्ठ सहायक बनना है उसे कंप्यूटर चलाने का अच्छा ज्ञान होना अति आवश्यक है ताकि कंप्यूटर में किए जाने वाले कामों को भी आप कर सके। खास करके आपकी टाइपिंग स्पीड यानी कंप्यूटर में हिंदी या इंग्लिश में लिखने की गति भी थोड़ी अच्छी होनी चाहिए।

कम से कम 25 से 30 शब्द प्रति मिनट आपकी टाइपिंग स्पीड तो होनी ही चाहिए। कनिष्ठ सहायक से एक बड़ा फायदा ये भी है की आपको यदि इसमें से ही किसी ऊंचे पद पर कार्य करना है तो कनिष्ठ सहायक का कार्य करते करते उस काम में आपको अच्छा खासा ज्ञान पहले से ही प्राप्त हो जाएगा।

कनिष्ठ सहायक के कार्य

आइए अब जानते है की वो कौन कौन से कार्य हो सकते है जो कनिष्ठ सहायक करता है, आगे जरूर पढ़े।

  • कनिष्ठ सहायक का प्रमुख कार्य उससे बड़े पोस्ट वाले व्यक्ति की सहायता तथा निर्देशों का पालन करना है।
  • कनिष्ठ सहायक का मुख्य कार्य कंप्यूटर से जुड़ी डाटा फीडिंग यानी जानकारी भरने का भी कार्य है।
  • कनिष्ठ सहायक का कार्य सरकारी कार्यकालों या विभागों में खास तौर पर हिंदी भाषा में सामग्री लिखने का तथा डाटा भरने का होता है।
  • कनिष्ठ सहायक का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना होता है क्योंकि इनपर ही ज्यादा दबाव होता है यही वजह है की ये अपना काम जितना जल्दी हो सके समय से पहले समाप्त करने का प्रयास करता है।
  • कनिष्ठ सहायक अपना कार्य पूरी तरह से समर्पित एवं ईमानदारी से करता है।

कनिष्ठ सहायक की योग्यता

आइए अब जानते है कनिष्ठ सहायक के कुछ योग्यताओं के बारे में जिसका होना आपके लिए अति आवश्यक है जिससे आप इसमें आवेदन करके कार्यरत हो सके, आगे जरूर देखे।

  • जैसा की ऊपर बताया गया की कनिष्ठ सहायक बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्था से 12वी या स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी होगी।
  • कनिष्ठ सहायक को कंप्यूटर चलाने अच्छे से आना चाहिए और टाइपिंग स्पीड भी 25 से 30 words/minute होनी चाहिए।
  • कनिष्ठ सहायक बनने जा रहे उम्मीदवार का व्यवहार सहयोगी होना चाहिए ताकि वह अपने से उच्च अधिकारियों के सामने अच्छे से व्यहवार करे।
  • कनिष्ठ सहायक बनने जा रहे व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कनिष्ठ सहायक को सैलरी कितनी मिलती है

कनिष्ठ सहायक को दी जाने वाली सैलरी लगभग 21,307 रूपये प्रतिमाह होती है। सैलरी के अलावा भी कनिष्ठ सहायक को अलग से कई प्रकार के भत्ते भी प्राप्त होते है। जैसे जैसे कनिष्ठ सहायक की योग्यता बढ़ती जाती है उनके वेतन में भी बढ़ता है।

कनिष्ठ सहायक की आयु सीमा

जैसा की मैने आपको ऊपर बताया की कनिष्ठ सहायक बनने जा रहे व्यक्ति की आयु लगभग 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कनिष्ठ सहायक की नियुक्ति

कनिष्ठ सहायक के नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हमेशा ही रिक्त पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसके लिए कनिष्ठ सहायक के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में कनिष्ठ सहायक क्या होता है, कनिष्ठ सहायक कैसे बने, योग्यता, सैलरी और कार्य के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: कनिष्ठ सहायक का वेतन कितना होता है?

उत्तर: कनिष्ठ सहायक को दी जाने वाली सैलरी लगभग 21,307 रूपये प्रतिमाह होती है।

प्रश्न: कनिष्ठ सहायक योग्यता क्या है?

उत्तर: कनिष्ठ सहायक बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्था से 12वी या स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी होगी।

प्रश्न: क्या कनिष्ठ सहायक और क्लर्क समान हैं?

उत्तर: कनिष्ठ सहायक और क्लर्क बिल्कुल समान होते है, कनिष्ठ सहायक को क्लर्क भी कहते है।

2 thoughts on “कनिष्ठ सहायक क्या होता है – कनिष्ठ सहायक कैसे बने, योग्यता, सैलरी”

Comments are closed.