मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय | How To Start A Pottery Making Business In Hindi

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय | How To Start A Pottery Making Business In Hindi

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय मे लाभ, उपकरण, प्रक्रिया और इसकी मार्केटिंग (Pottery Making Business Plan): Small Business Ideas

चाय की दुकान हो या फिर दूध, दही की दुकान वहां आपको मिट्टी से बने बर्तन दिख ही जायेंगे। मिट्टी के पात्र या बर्तन में खाना खाने या पकने में खाने की स्वाद और भी बढ़ जाती है। आज कल लोग मिट्टी के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे है। पहले के जमाने में भी मिट्टी के बर्तनों में लोग खाना खाते और बनाते थे और साथ ही पानी भी मिट्टी के बर्तनों में ही पीते थे। यह स्वास्थ के लिए भी बहुत लाभप्रद है।

मिट्टी के बर्तनों की मांग ज्यादा बढ़ती जा रही है। लोग मिट्टी के बर्तनों को खरीदना बेहद पसंद भी कर रहे है। मिट्टी से बने गमले भी लोग अपने घरों में लगाते है। इसके टूटने का डर तो होता ही है लेकिन यह पर्यावरण के लिए और पौधों के वृद्धि के लिए भी मिट्टी से बने गमले बेहद लाभकारी है।

ऐसे में अगर आप भी कोई कम लागत में कोई लघु व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो मिट्टी के बर्तनों का व्यवसाय आपके के लिए लाभप्रद साबित होगा। आज हम इसी लेख के माध्यम से मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय को शुरू करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। अतः इसे अंतिम तक अवश्य पूरा पढ़े।

Table of Contents

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय की मार्केट में मांग

मिट्टी के बर्तन जिस तरह दुकानों एवं घरों में इस्तेमाल किए जाने लगे है इस वजह से मार्केट में मिट्टी के बर्तनों की मांग ज्यादा होने लगी है। इसकी हमेशा मार्केट में मांग बनी रहती है और कभी कम भी नहीं होती। हर बड़े और छोटे व्यवसायी इस मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल अपने उत्पादन को बेचने के लिए करते है। इसका इस्तेमाल चाय की दुकान, दूध और दही की दुकान, गमले की दुकान, मिट्टी के बर्तनों के दुकान में अक्सर किया जाता है।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय के लिए कच्चा माल और मशीनरी (Raw Materials And Machinery)

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय के लिए कच्चा माल मुख्यत चिकनी मिट्टी है। जिसके इस्तेमाल से हम मिट्टी बनाने की पूरी प्रक्रिया को समापन देते है। चिकनी मिट्टी के अलावा इससे बनने वाले बर्तनों को आकार देने के लिए कुछ उपकरणों या मशीनों का भी उपयोग किया जा सकता है। चाक को हाथो से या इलेक्ट्रिक चाक के इस्तेमाल से मिट्टी के बर्तन का निर्माण होता है।

चाक के अलावा इसमें बर्तनों को आकार देने के साथ साथ डिजाइन की भी आवश्यकता होती है। डिजाइन देने के लिए आप हाथ का उपयोग भी कर सकते है या डिजाइन देने के लिए डिजाइन देने वाले उपकरण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी के बर्तन बन जाने के बाद उसे भट्टी में पकाया जाता है । तब जा कर पूरी तरह से बर्तन तैयार होता है।

मिट्टी के बर्तन बनाने की पूरी प्रक्रिया ( Pottery Making Full Process)

मिट्टी के बर्तनों को बनने के लिए चिकनी मिट्टी की खास आवश्यकता होती है क्योंकि मिट्टी के बर्तन बनाने की पूरी प्रक्रिया इसी चिकनी मिट्टी पर निर्भर करती है। तो चलिए जानते है मिट्टी का बर्तन किस तरह बनाया जाता है?

  • मिट्टी के बर्तन के लिए मिट्टी का सही तरह चयन करना अनिवार्य होता है। अगर चयन करने में गलती होती है तो आप मिट्टी से अच्छे गुणवत्ता वाले बर्तन नही बना पाएंगे। इसके लिए मिट्टी का सही चयन बेहद जरूरी है।
  • अब मिट्टी को बर्तन का आकार देने के लिए मिट्टी को चाक में रख कर घुमाया जाता है और हाथो से उनको आकार दिया जाता है या आप इसके लिए इलेक्ट्रिक चाक का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • बर्तनों को बनाने के बाद इन्हें सुखाना बेहद जरूरी होता है। बर्तनों को सुखाने के लिए इन्हें फैली हुई जगह में खुली धूप में रख दिया जाता है। जिससे की मिट्टी के बर्तन भली भाती अच्छी तरह से पूरी तरह सुख जाते है।
  • अब मिट्टी के बर्तनों को भट्टी की मदद से पकाया जाता है। भट्टी में एक एक कर बर्तन को रख उसे पका दिया जाता है। पकने के बाद ही मिट्टी के बर्तन पूरी तरह से तैयार हो पाते है और यह बेचने के लिए मार्केट में भेजे जाते है।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में कुल लागत

कोई भी व्यवसाय हो बिना लागत लगाए उस व्यवसाय को शुरू किया जा पाना संभव नहीं है। मिट्टी के बर्तन के व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुल लागत लगभग 20 हजार लग सकते है।

यह कम निवेश में मोटा मुनाफा अर्जित करने वाला बिजनेस है। इसमें कच्चा माल, मशीन की कीमत और कुछ अन्य सामग्री समलित है। इसकी बढ़ती मांग के कारण मार्केट में इसकी बिक्री हमेशा बनी रही है और कभी भी कम नहीं होती है।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में लाभ

इस मिट्टी के बर्तन के व्यवसाय को शुरू करना आपके लिए सही निर्णय साबित हो सकता है क्योंकि इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। इस व्यवसाय को शुरू करने वाला व्यवसायी हमेशा मुनाफे में रहता है। अगर बात करे मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में लाभ या कमाई की तो इस व्यवसाय में कम से कम 50 हजार तक कमाया जा सकता है। आपको अपने बर्तनों के डिजाइन औरों से ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। जिससे आप ज्यादा कमाई कर पाएंगे।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय की मार्केटिंग

अगर आप अपने उत्पादन की बिक्री को बढ़ाना चाहते है तो उसके लिए आपको मिट्टी के बर्तनों की मार्केटिंग करना होगा। यह बेहद जरूरी भी है। आप बड़े और छोटे दुकानों में अपने प्रोडक्ट को बेच सकते है। जिसमें चाय, दूध, दही, गमले और मिट्टी के बर्तनों के दुकान शामिल है। जहां आप अपने प्रोडक्ट का प्रचार कर मोटा मुनाफा कमा सकते है।

इसके अतरिक्त आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी कर सकते है। आप मिट्टी के बने बर्तनों की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है। इससे ऑडियंस का ध्यान आपके तरफ आकर्षित होगा और आपसे मिट्टी के बने बर्तनों को खरीदने के लिए वो आपसे संपर्क करेंगे।

ऐसे में आप अपने प्रोडक्ट की सारी जानकारी, अपना ईमेल और नंबर सोशल मीडिया में जरूर दे। जिसके माध्यम से कोई भी कस्टमर आपसे संपर्क कर आपसे माल खरीद सकता है। इस तरह मार्केटिंग करके आप मोटा मुनाफा कमा सकते है।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में हानि या नुकसान

अब किसी भी व्यवसाय को करने के लिए थोड़ा जोखिम तो उठाना ही पड़ता है और इस व्यवसाय में जोखिम थोड़ा है। इसका बस यही नुकसान है कि मिट्टी के बर्तनों में असावधानी बरतने पर यह टूट भी सकते है। अतः इसे सावधानी पूर्वक इस्तेमाल या बेचा जाना चाहिए। ये नाजुक होने के कारण आसानी से टूट जाते है। इसलिए इसपर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

कपड़ो के बटन बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे ?

धागा बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे ?

हाथ से बने गहने का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय FAQs

Q. मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में कितना निवेश करना पड़ता है?

Ans. मिट्टी के बर्तन के व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुल लागत लगभग 20 हजार लग सकते है।

Q. मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में कितना कमाया जा सकता है?

Ans. इस व्यवसाय में कम से कम 50 हजार तक कमाया जा सकता है।

Q. मिट्टी के बर्तन बनाने का व्यवसाय शुरू करना कितना सुरक्षित है?

Ans. मिट्टी के बर्तन बनाने का व्यवसाय में थोड़ा नुकसान है कि ये थोड़ी असावधानी बरतने पर ये टूट जाते है। लेकिन इसकी मार्केट में मांग बहुत ज्यादा है। इस दृष्टि से इसका व्यवसाय शुरू करना लाभप्रद साबित होगा।