नारी निकेतन क्या है | What Is Nari Niketan In Hindi

नारी निकेतन क्या होता है, नारी निकेतन महिला आश्रम, नारी निकेतन के नियम

आपने कहीं ना कहीं किसी ना किसी से सुना होगा या कहीं पर पढ़ा होगा नारी निकेतन को, और अब आप जानना चाहते होंगे कि आखिर ये नारी निकेतन क्या है। आप बिल्कुल सही जगह पर आए है हमने यहां पर नारी निकेतन संस्था के बारे में पूरी जानकारी दी है। नारी निकेतन क्या है, जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंतिम तक पूरा पढ़े, इसमें हमने पूरी रिसर्च करके जानकारियां दी है।

नारी निकेतन क्या है

नारी निकेतन क्या है ( What Is Naari Niketan In Hindi)

जैसा कि नारी निकेतन के नाम से ही पता चलता है कि, ये महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाई गई। जी हां, नारी निकेतन एक ऐसी संस्था है जहां विधवा, घर से निकाली गई महिला, निराश्रित, कुंवारी माताओं, समाज से प्रताडि़त महिलाएं, जिन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है और अनैतिक व्यापार के दमन के तहत मुकदमे का सामना करने वाली अदालत द्वारा भेजी गई महिलाओं को आश्रय देना ही नारी निकेतन कहलाता है।

इस नारी निकेतन संस्था का एक और मकसद ये भी है कि देश में तेज़ी से बढ़ रहे कन्या भ्रूण हत्या (girl child abortion) को समाप्त करना। 

नारी निकेतन संस्था हमेशा से ही उन सभी लोगो से यह अनुरोध करती रही है कि जो भी अपने बच्चों की पालन पोषण या देखभाल करने में असक्षम हैं, उनकी हत्या या कहीं छोड़ देने के बजाय उन्हें नारी निकेतन छोड़ कर जाए, ताकि उन्हें एक प्यारा परिवार और आशाजनक भविष्य मिल सके।

नारी निकेतन किन किन जगहों पर हो सकता है

देश में भिन्न भिन्न जगहों पर सुविधा के लिए इन नारी निकेतन संस्थाओं कि स्थापना कर दिया गया है। जिससे हर जगहों पर उन पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को नारी निकेतन संस्थाओं को ढूंढना ना पड़े।

नारी निकेतन में क्या सुविधाएं मिलती है

  • खास तौर पर नारी निकेतन में महिलाओ के लिए रहने के लिए आवास, खाने पीने के व्यवस्था और शिक्षा सम्बन्धी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए इन महिलाओ को एक रूपए भी नहीं देने होते है।
  • इन नारी निकेतनों में सबसे अच्छी सुविधा ये है कि जो भी महिलाएं इसमें रहेंगी, वह अपने साथ अपने संतानों को भी नारी निकेतन संस्था में रख सकती है परन्तु बच्चे के उम्र केवल 7 वर्ष या उससे कम होना जरूरी है। इससे बड़े उम्र के बच्चो को नारी निकेतन में रखना अनिवार्य नहीं है।
  • इन नारी निकेतनो में महिलाओं को खुद से अपना व्यापार शुरू करने की प्रशिक्षण कि भी सुविधा प्रदान की जाती है जिससे उनकी पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।

नारी निकेतन में कितनी महिलाएं निवास कर सकती है

एक नारी निकेतन संस्था में महिलाओं की क्षमता उसके क्षेत्रफल के हिसाब से होती है। भिन्न भिन्न नारी निकेतनो में क्षमता भिन्न भिन्न हो सकती है। बता दे की एक नारी निकेतन संस्था में औसतन कुल 35 से 50 महिलाएं निवास करती है या इससे भी कम या अधिक हो सकती है।

नारी निकेतन के नियम

नारी निकेतन में रहने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए है जिसे नारी निकेतन में रहने वाली हर महिला को पालन करना पड़ता है। नारी निकेतन का एक नियम यह है कि यदि किसी महिला के पास अगर अपनी संतान है तो वह महिला केवल अपने 7 साल के बच्चे ही रख सकती है।

नारी निकेतन का उद्देश्य

नारी निकेतन उद्देश्य उन अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताड़ित व बेसहारा महिलाओं जिनके पास घर नहीं है और उन्हें एक छत कि आवश्यकता है उन सभी लड़कियां या महिलाएं जिनकी उम्र 16 वर्ष से अधिक है उनको सामाजिक व शैक्षणिक संरक्षण प्रदान करना। साथ ही वह युवतियां जो शादी करने की इच्छुक हैं, उनके विवाह की व्यवस्था करता है। 

नारी निकेतन में सम्पर्क कैसे करे

नारी निकेतन से संपर्क हेतु आप अपने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी या नारी निकेतन संस्था की अधीक्षिका एवं जरूरत पड़ने पर कलेक्टर से भी संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

1 thought on “नारी निकेतन क्या है | What Is Nari Niketan In Hindi”

Comments are closed.