नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Naturals Icecream Franchise In Hindi

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Naturals Icecream Franchise In Hindi), आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे, लाभ (Area Space, Investment Cost, Apply, Benifits, Profit Margin), Naturals Icecream Ki Franchise Kaise Le, How To Apply For Naturals Icecream Franchise)

आइसक्रीम एक ऐसा फूड है जिसे दुनिया के हर लोग पसंद करते है। बच्चे और युवा के साथ साथ अब बड़े भी आइसक्रीम को खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में आइसक्रीम की बात जब भी होती है वो नेचुरल्स आइसक्रीम कंपनी। जो भारत की सबसे बड़ी आइसक्रीम कंपनियों में से एक है। नेचुरल्स आइसक्रीम को लोग इस लिए पसंद करते है क्योंकि ये अपने ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाते है। इसी कारण से ये लोगो के दिलों में जगह बनाने में सफल हो पाए है।

अगर आप भी आइसक्रीम से संबंधित खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है या फिर किसी शॉप का आप खुद ही मालिक बनना चाहते है तो आपको नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। जी हां आप नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेके आप इसके मालिक बन सकते है और मोटा मुनाफा कमा सकते है।

तो चलिए जानते है कि नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले, आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे और इस फ्रेचाइज से कितना लाभ आपको प्राप्त होगा इसकी पूरी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से देने जा रहे है। इसलिए इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले

Table of Contents

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Naturals Icecream Franchise)

नेचुरल्स आइसक्रीम एक इंडियन आइसक्रीम कंपनी है जो आइसक्रीम की मैन्यूफैक्चरिंग करती है और साथ में बेचती भी है। जिसका ओनरशिप आवरटाइम्स आइस क्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। इसके फाउंडर रघुनंदन एस कमाथ जी है। यह कंपनी मंगलौर में स्थित है। जिसकी शुरुवात 1984 में हुई थी और इनकी पहली कंपनी जुहू मुंबई में खुली थी।

नेचुरल्स आइसक्रीम अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है और इसके लिए वो अपने कस्टमर को फ्रेंचाइजी प्रदान कर रहा है। जिससे की उसकी कंपनी का विस्तार पूरे भारत में हो जाए। नेचुरल्स आइसक्रीम के पूरे भारत में 140 स्टोर्स खुले है। जो मुंबई, हैदराबाद, पुणे, इलाहाबाद, बैंगलोर, इंदौर, जयपुर, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, मंगलौर, मणिपुर, गोवा और भी है जहां इनके स्टोर्स स्थित है।

नेचुरल्स आइसक्रीम में प्रोडक्ट्स (Products)

नेचुरल्स आइसक्रीम दो तरह के फ्लेवर्स अपने कस्टमर्स को प्रदान करती है। पहला है सीजनल आइसक्रीम जो एक साल के लिए एक आवश्यक समय के लिए होता है और दूसरा इस तरह का आइसक्रीम होता है की पूरे साल के लिए उपलब्ध होता है। सीजनल आइसक्रीम में प्रोडक्ट्स जैसे मांगो आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरी, पीच, ब्लैक ग्रेप्स, लीची, जैकफ्रूट्स इत्यादि और जो पूरे साल मिलता है वो आइसक्रीम जैसे टेंडर, कोकोनट, चिकू, वाटरमेलोन, पपाया, केसर पिस्ता, रोस्टेड आलमंड, चोकोक्रीम, काफी वॉलनट, इत्यादि।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नही होती है। नेचुरल्स आइसक्रीम के लिए 350 से 500 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती हैं। जिसमे ऑफिस और स्टोर का एरिया शामिल है। इसके साथ साथ नेचुरल्स आइसक्रीम फ्रेंचाइजी का जो स्टोर का फ्रंट एरिया होगा वो 8 से 10 फीट का होना चाहिए।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी में लगने वाला कुल लागत (Investment Cost)

किसी भी फ्रेंचाइजी को लेने से पहले उसमे लगने वाले लागत की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। जिससे की कोई भी निवेशक इस फ्रेंचाइजी में निवेश करने से पहले यह विचार कर ले की यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के लिए कितना लाभप्रद साबित होगा?

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 15 से 20 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 1 से 3 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। सिक्योरिटी डिपॉजिट चार्ज 1 लाख रुपए देना होगा जो की रिफंडेबल होगी।

इसके साथ साथ आपको इस फ्रेंचाइजी के लिए मशीनरी और कुछ उपकरणों की जरूरत होती है जिसके लिए 2 लाख का खर्च देना होता है। इसके अलावा आउटलेट में लगने वाले इंटीरियर के लिए आपको 3 से 4 लाख रुपए तक लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है और भी चीज़े है जिसमे कुछ लागत लगाने की जरूरत आपको पड़ती है।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Apply For Naturals Icecream Franchise)

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेकर अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत लाभप्रद साबित होने वाला है। इसकी फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है। नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है–

● सबसे पहले आपको नेचुरल्स आइसक्रीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको ऊपर साइड में मेनू में जाना होगा और वहां आपको Franchise Enquiry पर क्लिक कर देना।

● जैसे ही आप क्लिक करते है आपके एक फॉर्म खुल कर आ जाता है जिसे आपको भरना होता है। उसमे आपको अपना नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, एरिया को भर देना है। अगर आप पहले से को बिजनेस कर रहे है या किसी काम का आपको अच्छा खासा अनुभव है तो उसके बारे में भी पूरी जानकारी उस फॉर्म में भरनी होगी और यह भी बताना होगा की आपके पास आउटलेट के लिए कितना स्क्वायर फीट जगह है।

● फॉर्म को अच्छी तरह पूरा भरने के बाद आपको सबमिट पे क्लिक कर देना है।

● अब आपने सफलतापूर्वक अपना फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर अप्लाई कर दिया। अब यह फॉर्म नेचुरल्स आइसक्रीम सपोर्ट टीम के पास जायेगी जो इस फॉर्म का रिव्यू करेंगे।

● जांच करने के बाद वह आपसे संपर्क करेंगे और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी और इसके अलावा कंपनी के साथ 5 साल का एग्रीमेंट टर्म साइन हो जायेगी। फिर इनसे ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ही आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी में अगर लाभ की बात करें तो यह कंपनी बहुत ही अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देती है। यह और फ्रेंचाइजी से ज्यादा अच्छा रिटर्न आपको देती है। नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के बाद यह कंपनी 40 से 45 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करती है।

इसके अलावा इस कंपनी में कोई नुकसान नहीं होता है। यह काफी अच्छा चलने वाला व्यवसाय है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 1 से 1.5 साल में दुबारा कमा सकते है।

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Naturals Icecream Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

इस फ्रेंचाइजी को प्राप्त करने के बाद आपको मार्केटिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि ये खुद एक ब्रांड है।

इसका नाम फेमस और पॉपुलर होने के कारण पहले दिन से ही आपके प्रोडक्ट की खरीदारी शुरू हो जाती है। ग्राहक हमेशा बने रहते है।

इस फ्रेंचाइजी की खास बात और भी है यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।

नेचुरल्स आइसक्रीम की सपोर्ट टीम आपके स्टोर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।

नेचुरल्स आइसक्रीम आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।

आप अपने स्टोर को किस तरह अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

इन्हें भी जाने:


एलपीजी गैस एजेंसी कैसे ले?

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले

नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है?

Ans. नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 15 से 20 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

Q. नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी को कैसे प्राप्त कर सकते है?

Ans. इसके लिए आपको नेचुरल्स आइसक्रीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा। नेचुरल्स आइसक्रीम की सपोर्ट टीम आपके फॉर्म की जांच करेगी और से जल्द संपर्क कर के आपके साथ एक मीटिंग करेगी और फिर आपको नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।

Q. नेचुरल्स आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी में कितना लाभ हो सकता है?

Ans. यह कंपनी 40 से 45 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करती है।