Operation Sheesh Mahal Kya Hai – जानिए इसकी पूरी जानकारी

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऑपरेशन शीश महल से संबंधित जानकारियां लेकर आए हैं। Operation Sheesh Mahal Kya Hai आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऑपरेशन शीश महल विवादों का गढ़ बन गया है? जिसको लेकर दिल्ली राज्य के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी इसकी चर्चा निरंतर चली हुई है? तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ऑपरेशन शीश महल क्या है? 

तो आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको ऑपरेशन शीशमहल से जुड़े हुए हर एक पहलू पर विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ऑपरेशन शीश महल में कौन रहता है? यह भी हम आपको बताएंगे–

Operation Sheesh Mahal Kya Hai

Operation Sheesh Mahal Kya Hai

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी का सरकारी आवास है। जिसे आज ऑपरेशन शीश महल के नाम से जाना जा रहा है। सीएम आवास सिविल लाइन पर भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस आवास का निर्माण सन 1942 के आसपास किया गया था। जिसे वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रहने का स्थान बनाया गया है। आज के दौर में यह सीएम आवास जो की एक सरकारी मकान है। यह काफी पुराना हो चुका है। 

वर्तमान दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी के मुखिया श्री अरविंद केजरीवाल जी ने इस सरकारी आवास का ऑडिट करवाया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इस में काफी बदलाव करने का प्रस्ताव दिया था। क्योकिं यह बिल्डिंग बहुत ही पुरानी हो चुकी है। मुख्यमंत्री आवास की स्थिति को देखते हुए इसका लोकार्पण किया गया। जिसके तहत इस पर 45 करोड़ के आसपास पैसा लग गया है। इसीलिये सब इसे शीश महल कहर पुकार रहे हैं। जो कि आज के दौर में दिल्ली समेत पूरे भारत में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Operation Sheesh Mahal में कौन रहता है

आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि ऑपरेशन शीशमहल दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी निवास स्थान है। जोकि सिविल लाइन में छः फ्लैगस्टाफ न्यू दिल्ली में स्थित है। इस स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यालय भी है। इस शीश महल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

आखिर क्यों जरूरत पड़ी दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को रेवेन्यू की

हम आपको बताते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को आखिर सरकारी मुख्यमंत्री आवास को रेवेन्यू करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्यों उन्हें लगा इस मकान को रेवेन्यू करवाना चाहिए? दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जिस मकान में रहते हैं। वह मकान 80 साल पुराना है। इस मकान में उनके माता-पिता बच्चे और दिल्ली मुख्यमंत्री के स्टाफ के कुछ मेंबर और एक मुख्यमंत्री का कार्यालय में काम कर रहे लोग भी रहते है। 

जहां पर अधिकतर देखा जाए तो कुल मिलाकर 50 या 70 लोग काम रहते हैं। जिनकी सुरक्षा का जिम्मा श्री अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर ही है। एक बार उनके घर में माता-पिता जिस कमरे में रहते हैं। उनकी छत की प्लास्टर उखड़ा और एक बार उनके ड्राइंग रूम का भी प्लास्टर गिरा। ऐसी ही कुछ घटनाएं उनके कार्यालय में हुई। जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बहुत ही चिंतित थे। उन्होंने अपने स्टाफ की और अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए। 

सीएम आवास का रिव्यू करवाने का निर्णय लिया। क्योंकि किसी की भी जान पर आंच ना आए यह प्राथमिकता दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की रहती है। इसीलिए उन्होंने पीडब्ल्यू डिपार्टमेंट विभाग से इसका ऑडिट करवाया और फिर उन्हीं की राय पर ही सीएम आवास का रिन्यू करवाने का निर्णय लिया।

Operation Sheesh Mahal में कितना खर्चा आया

आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का जो सरकारी आवास है। उसका सौंदर्यीकरण करने के लिए 45 करोड रुपए की धनराशि खर्च की गई है। इस धन राशि का इस्तेमाल सीएम आवास के सौंदर्यी करण  के लिए किया गया है। जिसमें 11.30 करोड रुपए सीएम आवास के आंतरिक सजावट के लिए खर्च किए गए है। इसके अलावा फर्श, मार्बल, पत्थर और टाइल्स इत्यादि पर 6.02 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। 

2.58 करोड रुपए बिजली, पानी, फिटिंग इत्यादि प्रकार की सुविधाओं पर खर्च किए गए है। इसके अलावा एक करोड रुपए इंटीरियल कंसल्टेंसी के रूप में खर्च किए गए हैं। इस तरह सारी राशि कुलमिलाकर 45 करोड रुपए के आसपास पहुंचती है। जिसको 6 किस्तों के रूप में दिया गया है। यह किस्त सितंबर 2020 से लेकर जून 2022 तक दी गई है। 

Operation Sheesh Mahal में पीडब्ल्यू अधिकारी का क्या कहना है

जहां तक पीडब्ल्यू विभाग के अधिकारी का कहना है कि सीएम आवास की हालत इतनी खराब थी। कि वह हर तरफ से जर्जर हो रहा था। कहीं से प्लास्टर गिर रहा था। कहीं पर दीवारों के अंदर नुकसान पहुंच गया था। पानी की पाईप लीक कर रही थी। इसीलिए रिमूव करने का निर्णय लिया गया। क्योंकि यह इमारत बहुत ही पुरानी थी और जोकि जर्जर हालत में हो चुकी है। 

पीडब्ल्यू विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह कोई रेवेन्यू का काम नहीं था। बल्कि पुराने ढांचे को हटाकर नए ढांचे को तैयार किया गया है। जिसमें 45 करोड़ रुपए के आसपास की राशि लगी है। क्योंकि इस पीएम आवास में मुख्यमंत्री के आवास के अलावा उनके कारण कार्यालय का भी निर्माण किया गया है। यह काम करना बहुत ही जरूरी था। अन्यथा किसी बड़े हादसे की होने की आशंका थी।

Operation Sheesh Mahal को लेकर क्यों बीजेपी हमलावर हो रही है

बीजेपी का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपने बंगले को या कहें सरकारी मुख्यमंत्री आवास को सौंदर्यीकरण करने के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि लगाई है। जिसे लेकर बीजेपी के वीरेंद्र सचदेवा उन पर हमला करते हुए टिप्पणी की है। कि अरविंद केजरीवाल ने अपने सुख-सुविधा के लिए सीएम आवास पर 45 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की है। 

वह भी ऐसी स्थिति में जब दिल्ली की जनता कोविड-19 से गुजर रही थी। उन्होंने यहां तक कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने 45 करोड रुपए खर्च करके सीएम आवास में क्या क्या बदलाव करवाए है। 

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के भाजपा विंग के अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक घर में ना रहकर शीश महल में रहते हैं। जिसके सौंदर्य करण के लिए उन्होंने इतनी धनराशि का इस्तेमाल किया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि जब दिल्ली की जनता कोविड-19 के दौर से गुजर रही थी और दिल्ली सरकार के राजस्व वित्तीय कोष पर बोझ पड़ रहा था। उस समय विकास कार्यों को करने की बजाय उन्हें रोक दिया गया था। लेकिन इस कॉविड के दौर पर मुख्यमंत्री अपने बंगले को चमकाने का कार्य करते रहे। जो कि एक शर्मनाक काम है। नैतिकता के आधार पर सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए।

इस्तीफे की मांग को जायज ठहराते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी कथित प्रश्न चिन्ह लगाते हुए। अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है कि उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए? जबकी उन्होंने अपनी सुख-सुविधा के लिए 45 करोड़ की धनराशी को खर्च कर दी है। जिस में वियतनाम से महंगे मार्बल, महंगे कालीन और महंगे पर्दे इत्यादि प्रकार की चीजों को मांगवाया गया है। जो कि एक प्रकार का फालतू खर्च है।

आम आदमी पार्टी अब बन गई VIP

आम आदमी पार्टी अब आम आदमी पार्टी ना रहकर “आम आदमी पार्टी VIP” बन गई है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रतिज्ञा की थी कि वह आम जनमानस के तहत ही रहकर, उनके जैसा जीवन जी कर सत्ता में प्रवर्तन करेगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया है। कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सादगी और ईमानदारी का सिर्फ ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन असल जिंदगी में में VIP चीजों का शौक रखते हैं। इसी का उदाहरण यह शीश महल है। 

Operation Sheesh Mahal पर आम आदमी पार्टी ने क्या कहा

दिल्ली सीएम आवास को लेकर अरविंद केजरीवाल को टारगेट किया जा रहा है। इसी का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। कि सीएम आवास अरविंद केजरीवाल की कोई पर्सनल संपत्ति नहीं है। यह एक दिल्ली सरकार की संपत्ति है। जिस पर यह धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने यहां तक कहा है कि दूसरे राज्यों में भी मुख्यमंत्री के आवास के सौंदर्यीकरण पर पैसा खर्च किया जाता है। 

इसके साथ ही पीएम आवास के ऊपर भी पैसा खर्च किया गया है। जितना पैसा दिल्ली सीएम आवास के ऊपर किया गया है। वह अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री आवास की तुलना में कम है। इस पर भाजपा वाले चर्चा नहीं करते है। जिसको लेकर राघव चड्ढा ने सीएम अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए भाजपा के ऊपर भी पलटवार किया है।

Operation Sheesh Mahal Kya Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में ऑपरेशन शीश महल क्या है आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऑपरेशन शीश महल विवादों का गढ़ बन गया है? जिसको लेकर दिल्ली राज्य के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी इसकी चर्चा निरंतर चली हुई इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है

FAQs:

प्रश्न: Operation Sheesh Mahal का अर्थ क्या है?

उत्तर: दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी के मुखिया श्री अरविंद केजरीवाल जी ने इस सरकारी आवास का ऑडिट करवाया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इस में काफी बदलाव करने का प्रस्ताव दिया था। क्योकिं यह बिल्डिंग बहुत ही पुरानी हो चुकी है। मुख्यमंत्री आवास की स्थिति को देखते हुए इसका लोकार्पण किया गया।

प्रश्न: Operation Sheesh Mahal में कौन रहता है?

उत्तर: ऑपरेशन शीशमहल दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी निवास स्थान है। जोकि सिविल लाइन में छः फ्लैगस्टाफ न्यू दिल्ली में स्थित है। इस स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यालय भी है।

प्रश्न: Operation Sheesh Mahal में कितना खर्चा आया?

उत्तर: उसका सौंदर्यीकरण करने के लिए 45 करोड रुपए की धनराशि खर्च की गई है।