PMJJBY Policy Kya Hai – PMJJBY Policy का उद्देश्य, पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार ने भारत की मध्यवर्ग और गरीब वर्ग के लिए बहुत से प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है। जिसके अंतर्गत उनको कवर भी किया जाता है। इस योजना का लाभ आज के दौर में बहुत बड़े तबके को मिल भी रहा है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसी ही योजना से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं। जिसको लेकर आप अपने आपको और अपने परिवार को कम प्रीमियम राशि देकर बीमा से कवर कर सकते हैं।

इस योजना का नाम PMJJBY है PMJJBY Policy Kya Hai, PMJJBY का उद्देश्य क्या है, PMJJBY योजना का लाभ क्या है, PMJJBY योजना के पात्र मापदंड क्या है, PMJJBY योजना को कौन ले सकता है, इन तमाम जानकारियों को अपने इस आर्टिकल में हम आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और जानिए PMJJBY योजना के लिए प्रीमियम राशि क्या रहेगी?

PMJJBY Policy Kya Hai

PMJJBY Policy Kya Hai

“PMJJBY” का पूरा नाम “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना” है। जिसका भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों का बीमा कवर किया गया है। जिस वर्ष लाभार्थी PMJJBY प्रीमियम का भुगतान करता है। यह योजना उसको उसी वर्ष जून महीने से लेकर अगले साल तक 31 मई तक बीमा सुनिश्चित करती है। मतलब एक साल के लिए उस व्यक्ति को बीमा कवर देती है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष ₹330 का अनुदान देना होता है। यह बीमा योजना हर तबके के लिए एक महत्वपूर्ण वरदान साबित हुआ है। इस प्रीमियम राशि के चलते अगर किसी भी व्यक्ति की किसी कारणवश 55 साल उम्र से पहले मृत्यु हो जाती है। तो उस स्थिति में PMJJBY के तहत ₹2,00,000 का अनुदान राशि बीमा कराने वाले व्यक्ति के उत्तराधिकारी को दिया जाता है।

PMJJBY Policy के प्रीमियम में किया गया संशोधन

PMJJBY पॉलिसी के तहत वर्ष 2015 में निर्धारित की गई प्रीमियम की राशि ₹330 थी। जिसमें किसी भी तरह का कोई भी संशोधन पिछले कुछ वर्षों से नहीं किया गया था। इसी को लेकर अटकले लगाई जा रही थी। कि इस प्रीमियम दरों में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने 15 मई 2022 को “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना” के प्रीमियम दरों को ₹330 से बढ़ाकर ₹436 के कर दिया गया है।

अब इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को ₹436 का प्रीमियम प्रति वर्ष देना होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 31 मार्च 2022 तक इस योजना का लाभ उठा रहे लाभार्थियों की संख्या 6.4 करोड के आसपास पाई गई थी।

PMJJBY का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का मूल उद्देश्य यह है। कि हर समाज के हर तबके के व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ देना है। क्योंकि आपने अक्सर देखा होगा कि जब किसी घर में जवान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और वही व्यक्ति उस घर में कमाने वाला एकमात्र साधन होता है या कहें घर को चलाने वाला एकमात्र सहारा होता है। तो उस स्थिति में उसके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बिगड़ जाती है।

इसी को देखते हुए भारत सरकार ने PMJJBY योजना को लाने का उद्देश्य था। जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के सभी पात्र लाभार्थियों को बीमा कवर किया जाएगा। इस योजना की मैच्योरिटी डेट 55 वर्ष रखी गई है। इस दौरान अगर किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है। तो सरकार की तरफ से उसके परिवार को और बच्चों को ₹200000 की धनराशि दी जाती है। जिससे वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सके और आगे का जीवन जीने या यापन करने के लिए कुछ मदद मिल सके।

PMJJBY का कवर कब शुरू होता है

PMJJBY प्रीमियम लेने वाले धारको का कवर बीमा 45 दिन के बाद शुरू होता है। अगर एक बार कोई इस योजना के अंतर्गत अपने आप को रजिस्टर करवा लेता है। तो उस स्थिति में वह पॉलिसी धारक को 45 दिन के बाद ही इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाता है। इससे पहले इस योजना के अंतर्गत उसे कवर नहीं किया जाएगा। अगर किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के 45 दिन के अंदर हो जाती है। तो उस स्थिति में वह इस योजना के अंतर्गत कवर नहीं माना जाएगा।

अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के 45 दिन के बाद होती है। तो उस स्थिति में उस पॉलिसी धारक को PMJJBY पॉलिसी बीमा के अंतर्गत कवर माना जाता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि PMJJBY पॉलिसी का समय अवधि 45 दिन के बाद ही शुरू होती है।

PMJJBY के लिए पात्रता

PMJJBY को लेने के लिए निम्नलिखित पात्र मापदंडों को पूरा करना होता है। उसके बाद आप भारत सरकार के माध्यम से चलाई जा रही इस बीमा पॉलिसी को बहुत आसानी से ले सकते हैं। जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बतायेगे,

  • PMJJBY पॉलिसी को लेने वाला व्यक्ति मुख्य रूप से भारत का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • पॉलिसी को लेने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • पॉलिसी लेने के लिए पॉलिसी धारक के पास अपना खुद का बैंक खाता संख्या होनी चाहिए।
  • इस पॉलिसी को किसी भी तबके का कोई भी महिला या पुरुष ले सकता है।
  • इस पॉलिसी को घर के सभी सदस्य ले सकते हैं। जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर और 50 वर्ष से नीचे हो।
  • PMJJBY पॉलिसी को केवल एक व्यक्ति एक ही बार ले सकता है।

PMJJBY Policy किन-किन परिस्थितियों में बंद हो सकती है

PMJJBY पॉलिसी चार परिस्थितियों के कारण समाप्त हो जाएगी या कहें बंद हो सकती है। जिसके बारे में हम नीचे बतायेगे,

  • PMJJBY पॉलिसी प्रीमियम का समय पर भुगतान ना करना।
  • PMJJBY पॉलिसी धारक की आयु 55 वर्ष पूरा हो जाना।
  • PMJJBY का प्रीमियम जिस खाते से डेबिट हो रहा है। उस खाते का किसी कारणवश बंद हो जाना।
  • PMJJBY पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने के बाद इस पॉलिसी को समाप्त कर दिया जाता है और उसकी बीमा कवर राशि परिवार को दे दी जाती है।

PMJJBY प्रीमियम राशि क्या रहेगी

PMJJBY पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी धारक को पहले ₹330 प्रति वर्ष की दर से प्रीमियम चुकाना होता था। जिसे वर्तमान में भारत सरकार ने वर्ष 2022 में बढ़ाकर ₹436 कर दिया गया है। अब प्रत्येक पॉलिसी धारक को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹436 का प्रतिवर्ष अनुदान देकर ₹200000 का बीमा कवर मिलता है।

PMJJBY लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

PMJJBY पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करने वालों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है,

  • पॉलिसी धारक का आधार कार्ड संख्या
  • पॉलिसी धारक का बैंक खाता संख्या
  • पॉलिसी धारक का खुद का पासपोर्ट साइज फोटो
  • पॉलिसी धारक का मोबाइल नंबर संख्या
  • पॉलिसी धारक का पहचान पत्र
  • जाति गण प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस कोटे का प्रमाण पत्र

PMJJBY Policy का लाभ

PMJJBY पॉलिसी को लेने के बहुत सारे लाभ है। जिसका उल्लेख हम नीचे विस्तारपूर्वक करने जा रहे हैं।

  • PMJJBY पॉलिसी का लाभ 18 साल के ऊपर का व्यक्ति और 50 साल से नीचे का व्यक्ति उठा सकता है।
  • PMJJBY पॉलिसी का लाभ मात्र ₹330 या ₹436 का अनुदान देकर ₹200000 तक का बीमा राशि से लाभान्वित हो सकता है।
  • PMJJBY पॉलिसी का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि आपको मात्र साल में एक बार ही प्रीमियम राशि का भुगतान करना है।
  • PMJJBY पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान हर वर्ष मई महीने में ही किया जाएगा। जिससे व्यक्ति पूरा साल इस योजना के अंतर्गत बीमा से लाभान्वित या कवर रहेगा।
  • PMJJBY पॉलिसी का प्रीमियम हर वर्ष आपके वर्तमान बैंक खाता संख्या से ऑटो डेबिट की तरह कट कर दिया जाएगा। इससे आपको प्रत्येक वर्ष इस पॉलिसी को रिन्यू करवाने का झंझट खत्म हो जाएगा।

PMJJBY के लिए कैसे आवेदन करे

अगर आप भी PMJJBY पॉलिसी को लेना चाहते हैं। तो आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए। बहुत ही आसानी से इस पॉलिसी को लेकर अपने आप को बीमा कवर कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  • सबसे पहले आपको PMJJBY कि अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर इस पॉलिसी से संबंधित वाउचर को डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके साथ ही वहां पर पीडीएफ फाइल में आपको PMJJBY पॉलिसी का एक फॉर्म उपलब्ध होगा। आपको उस उस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आपको इस पॉलिसी के फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लेना है और अच्छी तरह पढ़ने के बाद आपको PMJJBY पॉलिसी के फॉर्म को भर लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज की कॉपी को अटैच कर देना है। जैसे कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट संख्या, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि प्रकार।
  • इसके बाद आपको अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाना होगा। जहां पर आप इस पॉलिसी को खोलना चाहते हैं।
  • अब आपको वहां पर इस PMJJBY पॉलिसी से संबंधित बैंक अधिकारी से बात करनी होगी और अपने इस योजना के फॉर्म को जमा करवा देना है।
  • इसके साथ ही आपको इस पॉलिसी के अंतर्गत सारी कार्रवाई करते हुए 45 दिन तक का इंतजार करना है। फिर आप इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर कर दिए जाएंगे।

PMJJBY Policy Kya Hai निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में PMJJBY Policy Kya Hai, PMJJBY का उद्देश्य क्या है, PMJJBY योजना का लाभ क्या है, PMJJBY योजना के पात्र मापदंड क्या है, PMJJBY योजना को कौन ले सकता है इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई। अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।

FAQs

प्रश्न: PMJJBY Policy क्या होती है?

उत्तर: अगर किसी भी व्यक्ति की किसी कारणवश 55 साल उम्र से पहले मृत्यु हो जाती है। तो उस स्थिति में PMJJBY के तहत ₹2,00,000 का अनुदान राशि बीमा कराने वाले व्यक्ति के उत्तराधिकारी को दिया जाता है।

प्रश्न: PMJJBY की प्रीमियम राशि कितनी है?

उत्तर: अब प्रत्येक पॉलिसी धारक को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹436 का प्रतिवर्ष अनुदान देकर ₹200000 का बीमा कवर मिलता है।

प्रश्न: PMJJBY का पैसा कब मिलता है?

उत्तर: अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के 45 दिन के बाद होती है। तो उस स्थिति में उस पॉलिसी धारक को PMJJBY पॉलिसी बीमा के अंतर्गत कवर माना जाता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि PMJJBY पॉलिसी का समय अवधि 45 दिन के बाद ही शुरू होती है।