NCS Portal Kya Hai | NCS Portal Registration कैसे करे

NCS Portal Kya Hai | राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल क्या है | एनसीएस पोर्टल क्या है | National Career Service Portal In Hindi | राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन | National Career Service Login | NCS Portal Helpline Number

बेरोजगारी की बात करे तो भारत में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। सरकार के द्वारा हाल ही में राज्यसभा में बताया गया था कि 2018-2020 के बीच देश में लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगो ने बेरोजगारी और कर्ज के बोझ से दबे होने के कारण उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़े थे। बेरोजगारी की समस्या से निपटने हेतु सरकार कुछ ना कुछ करती रहती है और जनकल्याण हेतु कई योजना की शुरुआत भी कर रही है।

ऐसे में सरकार ने एक नई पोर्टल को लांच किया है जिसका नाम NCS Portal है, इसकी सहायता से बेरोजगार लोगो को उनके कबलियत के हिसाब से उनको रोजगार प्राप्त करवाया जा सके। तो चलिए जानते है कि NCS Portal क्या है, NCS Portal से क्या क्या लाभ है और इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करे, इसकी पूरी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। अतः इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

NCS Portal Kya Hai | NCS Portal Registration कैसे करे

NCS Portal Kya Hai

यह एक ऐसा पोर्टल है जहां सभी प्रकार की नौकरियों को एक ही पोर्टल पर देखा जा सकेगा और जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो इस पोर्टल में आसानी से अपने शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से नौकरी तलाश आसानी से कर सकता है। कोई कंपनी जो  नौकरियां देने या वर्क्स के तलाश में है तो वो भी आसानी से तलाश कर सकती है। साथ ही कंपनी चाहे तो बेरोजगार से सीधे संपर्क भी साध सकती है। इसके लिए आपको NCS Portal के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NCS का फुल फॉर्म

NCB ka full form नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal) है। NCB का फुल फॉर्म हिंदी में ‘राष्ट्रीय करियर सेवा’ है।

NCS Portal का संक्षिप्त विवरण ( NCS Portal In Hindi )

पोर्टल का नामनेशनल करियर सर्विस पोर्टल
विभाग मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
आरंभ तिथि 20 जुलाई 2015
प्रक्रिया ऑनलाइन
साल2022
उद्देश्य बेरोजगार लोगो को रोजगार प्राप्त करने में सहायता करना
हेल्पलाइन नंबर18004251514
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ncs.gov.in

NCS Portal का उद्देश्य

NCS Portal यानी नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ये है कि बेरोजगार लोगो को उनके कबलियत के अनुसार रोजगार प्रदान किया जा सके और इसके लिए कोई भी पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, यह पूरी तरह से फ्री सेवा है यानी रजिस्ट्रेशन फ्री में होता है। इस पोर्टल की खास बात ये भी है कि आप यहां सरकारी और प्राइवेट दोनो ही प्रकार की नौकरियों को प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल में नौकरी देने और लेने वाला दोनो ही आपको मिल जायेगे। नौकरी के लिए योग्यता हेतु यह पोर्टल आपको ट्रेनिंग भी प्रदान करती है।

NCS Portal के लाभ

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल यानी NCS पोर्टल के कई लाभ है जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए। जो निम्न है:–

  • इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, रजिस्ट्रेशन फ्री में होता है।
  • कोई भी व्यक्ति जो नौकरी की तलाश में है, शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से अपनी पसंद की नौकरी को प्राप्त कर सकता है या कोई कंपनी जिसे कार्य हेतु वर्क्स की तलाश है वो सीधे वर्क्स से संपर्क कर सकता है।
  • इस पोर्टल में प्लंबर, बड़ई, मिस्त्री, लाइनमैन, टीचर, आईटी एक्सपर्ट जैसे पदों की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • इस पोर्टल द्वारा योग्य व्यक्ति को ट्रेनिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
  • नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से यहां सरकारी और प्राइवेट दोनो ही प्रकार की नौकरियों को प्राप्त किया जा सकता है।

NCS Portal में ऑनलाइन आवेदन

नौकरी हेतु इस पोर्टल में किसी भी सुविधा लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी आप इसका लाभ ले सकेगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। NCS Portal में ऑनलाइन आवेदन के लिए कुछ स्टेप्स है जिन्हे फॉलो कर आप इसमें आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। जो की निम्न है:–

  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज में आने के बाद सबसे पहले आपको लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।
  • लॉगिन के लिए आपको ईमेल और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर देना है।
  • लॉगिन के तत्पचात अब आपको New Registration पर  क्लिक कर देना है।
  • New Registration पर जाते ही आपसे Registration Type पूछेगा।
  • अब अपने शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इससे संबंधित सभी इनफॉर्मेशन को भर देना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हुई। अब आपके प्रोफेशन के हिसाब से आपको जॉब के लिए ईमेल द्वारा सूचित किया जायेगा। यानी जॉब के लिए आपसे सीधे संपर्क किया जा सकता है।

NCS Portal Helpline Number

NCS Portal के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही गई है। NCS Portal के लिए हेल्पलाइन नंबर 18004251514 है जो कि एक टोल फ्री नंबर है। जिससे की आप इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और नौकरी से संबंधित कोई भी समस्या की जानकारी इस नंबर से उनके अधिकारियों द्वारा ली जा सकेगी। इस हेल्पलाइन नंबर से आवेदन से संबंधित भी सभी जानकारियां ली जा सकती है।

इसे भी पढ़े: डीबीटीएल फंड क्या है | डीबीटीएल फंड के क्या लाभ है

इसे भी पढ़े: जन समर्थ क्या है | जन समर्थ पोर्टल के लाभ 2022

इसे भी पढ़े: एट्रोसिटी एक्ट क्या है | Atrocity Act In Hindi

इसे भी पढ़े: आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में NCS Portal क्या है, NCS Portal से क्या क्या लाभ है और इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करे, के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे  comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: एनसीएस पोर्टल क्या है?

उत्तर: अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो इस पोर्टल में आसानी से अपने शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से नौकरी तलाश आसानी से कर सकता है। कोई कंपनी जो  नौकरियां देने या वर्क्स के तलाश में है तो वो भी आसानी से तलाश कर सकती है।

प्रश्न: NCS का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: NCB का फुल फॉर्म हिंदी में ‘राष्ट्रीय करियर सेवा’ है।

प्रश्न: क्या एनसीएस पोर्टल सुरक्षित है?

उत्तर: जी हां यह पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें रजिस्ट्रेशन करना बिलकुल फ्री है।

प्रश्न: राष्ट्रीय कैरियर सेवा से क्या लाभ है?

उत्तर: कोई भी व्यक्ति जो नौकरी की तलाश में है, शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से अपनी पसंद की नौकरी को प्राप्त कर सकता है या कोई कंपनी जिसे कार्य हेतु वर्क्स की तलाश है वो सीधे वर्क्स से संपर्क कर सकता है।

प्रश्न: NCS Portal का हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

उत्तर: इस पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 18004251514 है जो कि एक टोल फ्री नंबर है।