संकेत सरगर का जीवन परिचय – जानिए कौन है भारत को पहला मेडल Commonwealth Games 2022 में दिलाने वाले

संकेत सरगर जीवन परिचय, Bermigham, कॉमनवेल्थ में भारत को रजत पदक, कॉमन वैल्थ पदक विजेता, (Sanket Sargar Biography Hindi) [Won Medal in Commonwealth Games, 55 kg Category ) (Weightlifting, State, Coach, religion, net worth, family)

Sanket Sargar Ka Jeevan Parichay: वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बहुत कम लोग ही जानते होंगे, भारत को कामनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला मैडल दिलाने वाले यह खिलाड़ी काफी चर्चा है। लोग भी इस वेट लिफ्टर के बारे में जानने में काफी इच्छुक है। भारत के लिए सिल्वर मेडल के रूप में पहला मेडल दिलाने बहुत कम उम्र के इस खिलाडी के बारे आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है। आइए जानते है संकेत सरगर के जीवन परिचय, बायोग्राफी, वेटलिफ्टिंग करियर, रिकॉर्ड, जन्म, माता-पिता का नाम इत्यादि के बारे पूरी जानकारी जो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे है। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़ें।

संकेत सरगर का जीवन परिचय - जानिए कौन है भारत को पहला मेडल Commonwealth Games 2022 में दिलाने वाले

संकेत सरगर का जीवन परिचय

पूरा नामसंकेत महादेव सरगर
पिता का नाममहादेव सरगर
जन्म16 अक्टूबर, 2000
उम्र21 साल (2022)
जन्म स्थानसांगली, महाराष्ट्र
कद लगभग 5 Feet 10 inch
वजन55 किलोग्राम
शिक्षाशिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर
नागरिकता भारतीय
धर्महिंदू
पेशाखिलाड़ी
खेलवेट लिफ्टिंग
वर्ग 55 किलोग्राम
रंगसांवला
आँखों का कलर काला
कुल मैडलGold Medal (स्वर्ण पदक) 1
Silver Medal (रजत पदक) 2
Bronze medal (कांस्य पदक) 1
कोचमयूर सिंहासने, विजय शर्मा (मुख्य कोच)

संकेत सरगर का जन्म एवं परिवार (Birth and Family)

संकेत सरगर का जन्म 16 अक्टूबर 2000 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। संकेत सरगर बेहद ही गरीब परिवार से है। संकेत सरगर के पिता का नाम महादेव सरगर है। संकेत के पिता का महाराष्ट्र में सांगली के मेन मार्केट में पान और चाय की दुकान हैं। संकेत भी दुकान के काम में अपने पिता जी का हाथ बटाते है। उससे ही घर का जीवन यापन चलता है। इनके परिवार में कुल छः सदस्य है।

संकेत सरगर के 2 भाई और एक बहन है, जिसमे सबसे छोटी बहन है। इनके छोटी बहन का नाम काजल सरगर है। इनकी छोटी बहन काजल भी वेटलिफ्टर हैं। इनकी छोटी बहन काजल भी खेलो इंडिया गेम्स में महाराष्ट्र के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी है। किसान घर में जन्मे संकेत का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा। लेकिन खेल के प्रति लगन के कारण संकेत ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संकेत सरगर की शिक्षा (Education)

महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत सरगर के 2 भाई और एक बहन है। वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी संकेत सरगर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई महाराष्ट्र से ही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्होंने ग्रेजुएशन तक की डिग्री प्राप्त की है। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के बाद कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा किया। संकेत शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं।

संकेत सरगर के कोच (Coach)

वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी संकेत सरगर वेट लिफ्टिंग गुरुराजा पुजारी से बहुत प्रभावित थे। संकेत ने 2013 में अपनी वेटलिफ्टिंग के सफर की शुरुआत की। 2017 से ही संकेत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी शुरू कर दी थी। उस समय संकेत, कोच मयूर सिंहासने के साथ सात घंटे रोजाना अभ्यास करते थे। इसके बाद नेशनल कैंप में इनका सेलेक्शन हो गया और वहा मुख्य कोच विजय शर्मा से मुलाकात हुई। जिन्होंने आगे की तैयारी में मार्गदर्शन किया।

संकेत सरगर करियर वेटलिफ्टिंग (Weight Lifting Career)

21 वर्षीय वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी संकेत सरगर कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं। संकेत 2013 में ही वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। संकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स मे कुल 248 किलो भार उठा कर भारत के लिए पहला मेडल जीता। आपको बता दे कि 2017 से ही संकेत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी शुरू कर दी थी।

संकेत सरगर रिकार्ड्स (Sanket Sargar Records)

संकेत सरगर अभी काफी युवा वेट लिफ्टर है इसीलिए इनके ज्यादा तो नहीं लेकिन अच्छे रिकार्ड्स है जो की निम्न है,

  • साल 2020 में संकेत ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 138 kg का नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
  • साल 2021 के राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 113kg का नया स्नैच रिकॉर्ड बनाते हुए फिर से गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।
  • साल 2022 के Commonwealth Games 2022 बर्मिघम में संकेत महज 1kg से नया इतिहास बनाने से चूक गए क्योकि इन्हे गोल्ड मैडल नहीं मिल पाया और सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा।

संकेत सरगर Commonwealth Games 2022 में गोल्ड से चूक गए

Commonwealth Games 2022 बर्मिघम में भारत के लिए पहला मेडल लाने वाले संकेत सरगर का यह पहला कामनवेल्थ गेम्स था और इसमें यह गोल्ड मेडल लाना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा संभव न हो पाया। आपको बता दे की संकेत सरगर के चोटिल होने कारण यह महज 1kg से चूक गए। अगर संकेत पूरी तरह से फिट होते तो इसमें संदेह नहीं की उन्हें गोल्ड मेडल लाने से कोई रोक नहीं सकता था लेकिन संकेत को इस बार सिल्वर मैडल से ही संतुष्ट होना पड़ा। संकेत सरगर को भारत के लोगो द्वारा काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। संकेत को इस बात का भी दुख है की भारत के वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल लाने के क्रम को वो बरकरार नहीं रख पाए।

इन्हें भी पढ़ें:

गुरुराजा पुजारी का जीवन परिचय
अनु रानी का जीवन परिचय

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में “संकेत सरगर” का जीवन परिचय तथा इनसे जुड़े सभी ताजातरीन खबरों के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: संकेत सरगर कौन है ?

उत्तर: भारतीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी

प्रश्न: संकेत सरगर का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर: 16 अक्टूबर, 2000

प्रश्न: संकेत सरगर की उम्र कितनी है ?

उत्तर: 21 साल

प्रश्न: संकेत सरगर ने वर्ल्ड कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कौन सा पदक जीता है ?

उत्तर: 55 किलोग्राम(मेन्स) वर्ग में सिल्वर पदक जीता है।

प्रश्न: संकेत सरगर कहां के रहने वाले हैं ?

उत्तर: सांगली, महाराष्ट्र

प्रश्न: संकेत सरगर किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर: वेटलिफ्टिंग