SSC GD Kya Hai In Hindi – जाने सैलरी, योग्यता और आवेदन के बारें में

दोस्तों आज हम आपके लिए SSC GD Kya Hai In Hindi से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं। दोस्तों जैसे कि आप सब जानते ही हैं, कि हर किसी का एक सपना होता है कि वह एक अच्छी नौकरी पाए और ज्यादातर सभी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अधिकतर लोगों की पसंद होती है कि वह भारत राष्ट्र की सेवा करें। जिसके लिए वह लगातार कोशिश करते रहते है।

तो आज हम आपको एक ऐसी ही जॉब के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको करके आप भारत माता की मतलब भारत राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। SSC GD का नाम तो आपने सुना ही होगा पर क्या आपको पता है SSC GD Kya Hai In Hindi, SSC GD का फुल फॉर्म, योग्यता, सैलरी और आवेदन कैसे करते है इत्यादि आज के इस आर्टिकल में हम आपको SSC GD से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे। आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और SSC GD से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते है।

SSC GD Kya Hai In Hindi - जाने सैलरी, योग्यता और आवेदन के बारें में

SSC GD Kya Hai In Hindi

दोस्तों भारत में सुरक्षाबलों से संबंधित जितने भी कॉन्स्टेबल पदों की नियुक्ति होती है। उन सब का चयन SSC GD के माध्यम से ही होती है। SSC GD के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा बल जैसे कि बी.एस.एफ, सी.आर.पी.एफ, आइ.टी.बी.पी, सी.आई.एस.एफ, असम राइफल, एन.आई.ए, एस.एस.सी और एस.एस.बी. इत्यादि प्रकार की जितनी भी सुरक्षा बल से संबंधित नौकरीयां होती है, उन सब में कांस्टेबलों की भर्ती SSC GD के द्वारा ही आयोजित की जाती है।

SSC GD कॉन्स्टेबल पदों के लिए परीक्षा से संबंधित पूरा आयोजन करती है। कांस्टेबल पद की परीक्षा तीन चरणों के माध्यम से होती है। कॉन्स्टेबल पद के लिए जितने भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया होता है। उन सबको सभी चरणों को पास करना होता है। उसके बाद ही उम्मीदवार का कॉन्स्टेबल पद पर चयन हो जाता है। चयन होने के बाद उनकी कॉन्स्टेबल पद से संबंधित ट्रेनिंग शुरू करवा दी जाती है।

SSC GD का फुल फॉर्म (SSC GD Full Form)

SSC GD का हिंदी और इंग्लिश दोनों की फुल फॉर्म के बारे में हमने नीचे निम्नलिखित तरीके से बताने की कोशिश की है।

  • SSC का इंग्लिश में फुल फॉर्म “Staff Selection Commission General Duty” होता है।
  • SSC का हिंदी में फुल फॉर्म “कर्मचारी चयन आयोग सामान्य ड्यूटी” होता है।
  • GD का फुल फॉर्म “General Duty” होता है।
  • General Duty को हिन्दी में “सामान्य कर्तव्य” कहा जाता है।

SSC GD के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

दोस्तों SSC GD कॉन्स्टेबल पद में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

SSC GD भर्ती के लिए परीक्षा (Exam)

SSC GD के अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित प्रकार की परीक्षा से गुजरना होता है, जो इस प्रकार है–

  • कांस्टेबल पद की इस परीक्षा में ऑनलाइन के माध्यम से आप से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। आपको उन प्रश्नों का सही उत्तर देना होता है।
  • इस परीक्षा के लिए आपसे अंग्रेजी, हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय पर आप से कम से कम 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • SSC GD की परीक्षा का पेपर 100 अंक का होता है। हर प्रश्न के लिए आपको एक अंक मिलते हैं। अगर आपके प्रश्न गलत होंगे। तो आपको उन गलत प्रश्नों पर नेगेटिव मार्क्स दिये जाते है।
  • इस परीक्षा में आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्पों का भी ऑप्शन देखने को मिल जाते है।
  • SSC GD का प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में दिया जाता है। इस परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको 90 मिनट तक का समय सुनिश्चित किया जाता है।
  • लिखित परीक्षा पूरी होने के बाद अपके पास होने के उपरांत आपको शारीरिक योग्यता के लिए बुलाया जाता है।

SSC GD के लिए शारीरिक योग्यता (Physical Qualification)

  • SSC GD में कॉन्स्टेबल पद के लिए जनरल श्रेणी में आने वाले पुरुष, अनुसूचित जाति और ओबीसी कास्ट के पुरुषों के लिए शरीर की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए शारीरिक ऊंचाई 157 सेंटीमीटर रखी जाती है।
  • SSC GD में कॉन्स्टेबल पद के लिए अनुसूचित जनजाति से संबंधित पुरुषों के लिए शारीरिक ऊंचाई 162.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए शारीरिक ऊंचाई 150 सेंटीमीटर रखी जाती है।
  • SSC GD में कॉन्स्टेबल पद के लिए जनरल कास्ट, अनुसूचित जाति और ओबीसी कास्ट के पुरुषों के लिए छाती का मापदंड 80 सेंटीमीटर से लेकर 85 सेंटीमीटर तक रखा जाता है।
  • SSC GD में कॉन्स्टेबल पद के लिए अनुसूचित जनजाति से संबंधित पुरुषों के लिए छाती का मापदंड 70 सेंटीमीटर से लेकर 81 सेंटीमीटर तक रखा जाता है।

SSC GD में कॉन्स्टेबल पद में पुरूषों के लिए दौड़ लगाने की सीमा 5 किलोमीटर रखी गई है। जिसको 24 मिनट के समय रहते हुए पूरा करना होता है।

  • SSC GD में कॉन्स्टेबल पद में महिलाओं के लिए दौड़ लगाने की सीमा 1.6 किलोमीटर रखी गई है। जिसको 8.5 मिनट के समय रहते हुए पूरा करना होता है।

SSC GD में अप्लाई के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

SSC GD में आवेदन करने वालों को निम्नलिखित पत्रता पूरी करनी होती है। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  • SSC GD के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • SSC GD में आवेदन करने वालों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक रखी गई है।
  • SSC GD में आवेदन करने वाले ओबीसी वर्ग के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष तक की छूट और एसटी और एससी वर्ग के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट रखी जाती है।
  • SSC GD में आवेदन करने वाले भूत पूर्व सैनिकों के लिए भी प्रावधान रखा गया है। इसमें सामान्य वर्ग के सैनिकों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट, ओबीसी वर्ग के सैनिकों के लिए 6 वर्ष की छूट और एसटी-एससी वर्ग के सैनिकों के लिए आयु सीमा में 8 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

SSC GD के लिए सैलरी (SSC GD Salary)

SSC GD कॉन्स्टेबल पद में भर्ती हुए अभ्यार्थियों को निम्नलिखित प्रकार का सैलरी पैकेज मिलता है-

  • कॉन्स्टेबल पद पर चयनित अभ्यार्थियों को शुरुआती स्तर में 25 हजार रुपये के आसपास मासिक वेतन दिया जाता है
  • इसमें न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये और अधिकतम 70 हजार रुपये तक देने का प्रवधान है।
  • वर्षीक सैलरी पैकेज की बात करें तो इनको 3 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक बन वार्षिक सैलेरी मिलती है।
  • सैलरी के अलावा इनको भारत सरकार द्वारा महंगाई भत्ता, डोमेस्टिक अलायंस, पर्टिकुलर क्षेत्र अलायंस, ट्रैवेलिंग अलायंस इत्यादि प्रकार के भत्ते भी इनकी सैलरी के साथ जोडे जाते हैं। जों बाकी सरकारी कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा दिये जाते है।

इन्हें भी पढ़े:

SSC GD Kya Hai In Hindi निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में SSC GD Kya Hai In Hindi, SSC GD का फुल फॉर्म, योग्यता, सैलरी और आवेदन कैसे करते है इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: SSC GD क्या है?

उत्तर: भारत में सुरक्षाबलों से संबंधित जितने भी कॉन्स्टेबल पदों की नियुक्ति होती है। उन सब का चयन SSC GD के माध्यम से ही होती है।

प्रश्न: SSC GD के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: SSC GD में आवेदन करने वालों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक रखी गई है।

प्रश्न: SSC GD की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: इसमें न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये और अधिकतम 70 हजार रुपये तक देने का प्रवधान है।